Kolkata Metro: दिवाली के दिन मेट्रो यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Kolkata Metro: दिवाली के दिन मेट्रो यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
Published on

कोलकाता : काली पूजा के अवसर पर मेट्रो रेलवे के ब्लू लाइन में गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को 292 सेवाओं की जगह 198 सेवाएं चलाई जाएंगी। यह सूचना मेट्रो के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दिन ब्लू लाइन में कुल 99 अप और 99 डाउन मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। इस दिन दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिरों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर ब्लू लाइन पर अप और डाउन दिशा में रात 9.40 से 11 बजे तक मेट्रो उपलब्ध होगी। हर 20 मिनट के अंतराल पर कुल 8 विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। मेट्रो की पहली सेवाएं हमेशा की तरह मूल स्टेशन से शुरू होगी। इस लाइन पर कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक की विशेष अंतिम सेवा रात 10 बजे, 10.20 बजे, 10.40 बजे और 11 बजे संचालित होगी। वहीं इस लाइन पर दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक के लिए विशेष अंतिम सेवा रात 9.48 बजे, 10.08 बजे, 10.28 बजे और 10.48 बजे संचालित होगी।

एक नजर ग्रीन लाइन-1 की विशेष मेट्राे सेवाओं पर

काली पूजा काे ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे के ग्रीन लाइन-1 पर 106 दैनिक सेवाओं की जगह 90 सेवाएं चलाई जाएंगी। इस रूट पर (45 पूर्वगामी व 45 पश्चिमगामी) सेवाएं चलाई जाएंगी। इस लाइन पर सियालदह से साॅल्टलेक सेक्टर 5 तक की पहली मेट्रो सेवा रोजाना की तरह सुबह 6.55 बजे शुरू होगी। साथ ही साॅल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह तक की पहली मेट्रो सेवा रोजाना की तरह सुबह 7.05 बजे शुरू होगी। वहीं इस रूट में सियालदह से साॅल्टलेक सेक्टर 5 तक की अंतिम मेट्रो सेवा रोजाना की तरह 9.35 बजे संचालित होगी और साॅल्टलेक सेक्टर 5 से सियालदह तक की अंतिम सेवा 9.40 बजे निकलेगी। बता दें कि ग्रीन लाइन-2, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर प्रतिदिन की तरह सामान्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in