क्या आप जानते हैं कि सेब हमारे लिए पौष्टिक भी है और औषधि भी…. जानिए इसके फायदे | Sanmarg

क्या आप जानते हैं कि सेब हमारे लिए पौष्टिक भी है और औषधि भी…. जानिए इसके फायदे

कोलकाता : यूँ तो फलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है पर जब बात स्वास्थ्य और सौंदर्य की आती है तो सेब हमारे गालों को गुलाबी बनाने में अव्वल नजर आता है। शायद यही खास वजह रही होगी जो फलों में सेब को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और अपने इन्हीं गुणों के कारण एक औषधि के रूप में देखा जाता है। वैज्ञानिकों के मतानुसार, सेब छोटी मोटी बीमारी ही नहीं बल्कि कैंसर जैसे भयावह रोग को भी दूर करने की अदभुत क्षमता रखता है। सेब न सिर्फ एक पाचक फल है अपितु पेट में अम्लीयता भी पैदा नहीं होने देता। और तो और, भोजन को जल्द पचाने में अपनी अहम् भूमिका अदा करता है। इसलिए भोजन करने के उपरांत एक सेब जरूर खाएं।

डाक्टरोंने बताया क‌ि…

डाक्टरों का कहना है कि प्रतिदिन सेब खाने से हरेक रोगियों को अनेक फायदे पहुंचते हैं जिसका सभी मौसम में किसी भी उम्र के लोग प्रयोग आसानीपूर्वक कर सकते हैं। तभी तो अक्सर लोगों द्वारा कही जाने वाली कहावत, ‘एक सेब रोज खाइये, डाक्टर को दूर भगाइये’ सत्य प्रतीत होती है। खाने में पौष्टिक सेब में विटामिन ए, बी व सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो बीमारी के जोखिम को पूरी तरह कम कर देते हैं, अतएव रोगियों को बीमारी के बाद भी डाक्टर प्राय: सेब का सेवन करने की नेक सलाह देते हैं। आइए अब जानते हैं सेब के उन तमाम चिकित्सीय गुणों के बारे में जिससे इसकी तुलना एक औषधि के रूप में भी की जाती हैं:-

सेब खाने से होने वाले लाभ

शरीर को बलिष्ठ बनाए : सेब में फास्फोरस और लौह तत्व प्रचुर मात्र में पाया जाता है जो व्यक्ति के शरीर को हष्ट दृपुष्ट ,फुर्तीला और बलवान बनाता है। यही नहीं, यह हृदय को शक्तिशाली और बुद्धि को तीव्र करता है। इसके अलावा, यह दुर्बल शरीर को मोटा और तेजस्वी बनाये रखने के लिए भी सर्वोत्तम पोषक फल है।

भूख बढ़ाए  

जिन व्यक्तियों को भूख कम लगती है उनके लिए सेब बहुत फायदेमंद है ऐसे व्यक्तियों को नित्य एक बड़ा सेब अमल में लेना चाहिए। इससे उन्हें भूख खुलकर अच्छी तरह लगने लगेगी।

दांतों को मजबूती प्रदान करे 

बच्चे के जन्म के उपरान्त जब उसके पूरे दांत निकल आयें और वह सभी चीजों को कुतर-कुतर कर खाना शुरू कर दें, उसे रोजाना एक सेब का रस पिलाना कतई ना भूलें क्योंकि यह बच्चों के दांतों को मजबूती प्रदान करता है।

महिलाओं के सौंदर्य को बचाए 

जन्म से बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलायें रोज एक बड़ा लाल सेब खायें तो इससे उनकी शारीरिक सुडौलता एवं सौंदर्य हमेशा बरकरार रहेगी।

सिरदर्द मिटाए 

अक्सर सिर में दर्द की शिकायत रहने वाले व्यक्तियों को सेब की दो फांक करके उन पर नमक लगाकर एक सप्ताह तक लगातार खाना चाहिए। इससे उनकी इस समस्या का जल्द ही निदान हो जाएगा।

कब्ज का खात्मा करे

कब्ज से परेशान लोगों के लिए सेब बहुपयोगी फल है। सुबह – शाम पका हुआ सेब खाने से जहां कब्ज से छुटकारा मिलता है वहीं दूसरी तरफ सेब का रस पाचन शक्ति को भी गति प्रदान करता है जिससे उनकी यह शिकायत जल्दी ही दूर हो जाती है।

Visited 91 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर