Jharkhand Crime: झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime: झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
Published on

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। झारखंड घूमने स्पेन से आई महिला के साथ गैंगरेप हुआ। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला से शुक्रवार (1 मार्च) को देर रात बदमाशों ने गैंगरेप किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात को लेकर दुमका एसपी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मेडिकल जांच सहित मामले की जांच की रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी।

पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी

जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थ। देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले रुके और एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है।

7-8 युवक शामिल
इसी दौरान सात से आठ स्थानीय युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि वहीं यह कथित गैंगरेप उस दिन हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में थे और उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in