Heat Wave: दिल्ली में 52 डिग्री का टॉर्चर, टूटे सारे रिकॉर्ड | Sanmarg

Heat Wave: दिल्ली में 52 डिग्री का टॉर्चर, टूटे सारे रिकॉर्ड

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया। जोकि भारत में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इसकी जानकारी दिल्ली मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने दी है। इसी बीच दिल्ली के दूसरे इलाकों में फिलहाल बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश (Rainfall in Delhi)का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिल्ली में अचानक मौसम बदलने से उमस बढ़ जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी हो सकती है।

एक जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के लोगों को एक जून तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को आकाश में बादल छाए हुए हैं।

दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के आस-पास

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इसकी वजह से लोगों को पानी की किल्लत हो रही है। राजधानी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में दिल्ली के लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान है। पानी के लिए लोगों को घंटो पानी के टैंकर का इंतजार करना पड़ रहा है। इस गर्मी में पानी भरने के लोगों को घंटो लाइन में पड़ रहा है। बाबजूद लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद पानी का टैंकर आता तो है लेकिन लोगों को महज दो दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। लोगों का कहना है की सरकार को इस समस्या का समाधान करना चाहिए क्योंकि इतनी तेज गर्मी में सड़कों पर कई घंटे इंतजार करने के बाद भी पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है।

Visited 42 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर