यह शादी ‘सदी की शादी’ है: शत्रुघ्न सिन्हा

शेयर करे
मुंबई : सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद इस शादी को ‘सदी की शादी’’ करार दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने सात साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने अधिकारिक खाते पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने क‌ि…
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार’ सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं। उन्होंने कहा ‘हम आप सभी का हमारे साथ हमारे इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह शादी ‘सदी की शादी’ जैसी प्रतीत हो रही है। आप सभी के प्यार तथा बधाई संदेश के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।’ ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था। सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा के शादी में शिरकत न करने की खबरें भी थीं लेकिन दोनों भाइयों ने इन्हें खारिज कर दिया।

Visited 79 times, 3 visit(s) today
1
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

कोलकाता : 2025 की माध्यमिक परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा
नई दिल्ली: टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज करने के बाद भी भारतीय फैंस को लगातार झटका लग रहा है।  भारतीय
हावड़ा : हावड़ा के बांकड़ा इलाके में मकान निर्माण में बाधा डालने को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद
कोलकाता: बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में तालिबानी सजा दी गई है। 'इंसाफ सभा' के नाम पर खुलेआम तालिबानी सजा दी
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में बीते कई दिनों से मानसून की तीव्रता बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों
कोलकाता : शनिवार को श्रीराम आर्केड के सेक्रेटरी मकसूद आलम पर हमले के विरोध में न्यू मार्केट की दुकानें दोपहर के
नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को साउथ अफ्रीका को फाइनल के रोमांचक मैच में हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी 20 विश्व कप में जीत के बाद बधाई दी
मंत्री ने कहा, निगम करेगा एफआईआर, पुलिस करेगी गिरफ्तार सफेद लाइन के भीतर होंगे स्टॉल वाले और अवैध पार्किंग पर
गिरीश पार्क थाने की पुलिस श्रीमनि मार्केट के फुटपाथ के प्लास्टिक शेड हटाते हुए कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता
कोलकाता : केंद्रीय एजेंसी ईडी ने बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार व्यापारियों के घर पर छापेमारी की।
जो बैठेगा उसकी होगी जगह, बशर्ते उसके पास होने चाहिए वैध कागजात सर्वे टीम में शामिल फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास,
ऊपर