Share Market Update: RBI की मॉनिटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट | Sanmarg

Share Market Update: RBI की मॉनिटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: RBI की मॉनिटरी पॉलिसी के एलान के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज के सत्र में बैंकिंग स्टॉक्स में बड़ी गिरावट हुई। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज का कारोबार खत्म होने पर BSE सेंसेक्स 723 अंकों की गिरावट के साथ 71,428  और NSE का निफ्टी 212  अंकों की गिरावट के साथ 21,717 अंकों पर बंद हुआ है।

सेक्टर का हाल 

आज के सत्र में बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट के चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी बैंक 45012 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के 12 शेयरों में से 9 स्टॉक गिरावट के साथ क्लोज हुए। निजी बैंकों के शेयरों में ज्यादा गिरावट रही जबकि सरकारी बैंकों के शेयर शानदार तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, मेटल्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर में गिरावट रही। हालांकि ऑयल एंड गैस, एनर्जी, मीडिया, आईटी सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स-निफटी के शेयर्स का हाल

आज के ट्रेड में निफ्टी मिड कैप मामूली उछाल के साथ तो स्मॉल कैप इंडेक्स गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर तेजी के साथ 22 स्टॉक गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 14 स्टॉक्स तेजी के साथ और 36 गिरावट के साथ बंद हुए।

Visited 29 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर