Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का Jio यूजर्स के लिए शानदार गिफ्ट – पाएं 100GB Free Storage!

Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का Jio यूजर्स के लिए शानदार गिफ्ट – पाएं 100GB Free Storage!
Published on

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी 47वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में बड़ा ऐलान किया। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो AI क्लाउड वेलकम ऑफर का अनावरण किया, जिसमें जियो यूजर्स को 100 GB तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इस ऑफर के तहत यूजर्स अपने फोटो, वीडियो, और अन्य डिजिटल कंटेंट को सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकेंगे। यह ऑफर दिवाली के मौके पर लॉन्च किया जाएगा।

रिलायंस की बड़ी उपलब्धि: दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने पिछले आठ वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी का दर्जा प्राप्त कर लिया है। जियो के हर यूजर का मासिक डेटा उपयोग औसतन 30 GB है, जो वैश्विक औसत से केवल एक चौथाई है।

एनुअल जनरल मीटिंग की मुख्य बातें

इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम
रिलायंस ने नया इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम अपनाया है। कंपनी ने पिछले साल 17 लाख नई नौकरियां सृजित की हैं और वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिसर्च और डेवलपमेंट पर ₹3,643 करोड़ से अधिक खर्च किया है।

राजस्व में उछाल
जियो का वार्षिक राजस्व 1 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। जियो ने पूरे देश में 5G नेटवर्क का सफल रोलआउट किया और अब यह 5G से जुड़े प्रौद्योगिकियों में भी अग्रणी है।

AI-पावर्ड JioPhonecall फीचर
रिलायंस जियो ने JioPhonecall AI नामक एक नई AI-पावर्ड सर्विस लॉन्च की है। यह फीचर यूजर्स को फोन कॉल्स को रिकॉर्ड, ट्रांसक्रिप्ट और ट्रांसलेट करने की सुविधा देगा।

नए जियो होम फीचर्स
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आज जियो होम में नए फीचर्स का ऐलान किया है। JIO TV OS को सेटअप बॉक्स में इंटीग्रेट किया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा।

सोलर फोटो वोल्टाइक मॉड्यूल
कंपनी ने इस साल के अंत तक फोटो वोल्टाइक (PV) मॉड्यूल का उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है। अगले तिमाहियों में, 10 GW की वार्षिक क्षमता वाले सोलर प्रोडक्शन फैसिलिटी का पहला चरण पूरा होगा।

शेयर बाजार की स्थिति: रिलायंस के शेयरों में बढ़त

AGM के दौरान रिलायंस के शेयरों में लगभग 2% की तेजी देखी गई। वर्तमान में शेयर 3,052 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक साल में रिलायंस के शेयरों ने 23% का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर में 1.5% की गिरावट आई है।

वित्तीय प्रदर्शन: लाभ और आय में वृद्धि

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रिलायंस ने ₹15,138 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 5.45% कम है। हालांकि, कंपनी की आय ₹2,36,217 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 12.04% की बढ़ोतरी दर्शाती है।

जियो की सफलता: दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर

रिलायंस जियो डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। जून तिमाही में जियो के नेटवर्क पर लगभग 45 एक्साबाइट डेटा की खपत हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33% ज्यादा है। कंपनी ने 5,445 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जिसमें सालाना आधार पर 12% की वृद्धि हुई है।

रिलायंस रिटेल: नए स्टोर और बढ़ती आय

रिलायंस रिटेल ने पहली तिमाही में 331 नए स्टोर खोले, जिससे कुल स्टोर की संख्या 18,918 हो गई। कंपनी की आय ₹75,630 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 8.10% की बढ़ोतरी दर्शाती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता के नए मुकाम हासिल किए हैं, और इसके भविष्य के प्रोजेक्ट्स व इनोवेशन्स की राह पर कदम बढ़ाए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in