राज्यपाल के साथ खत्म हुई नाराजगी, आज शपथ लेंगे TMC के दो विधायक

शेयर करे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीते कई दिनों से दो विधायकों की शपथ के लिए सत्ता पक्ष और राज्यपाल के बीच बना गतिरोध समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने बताया है कि TMC के दो विधायक शुक्रवार दोपहर को विधानसभा में शपथ लेंगे। आपको बता दें कि दोनों पक्ष में शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। हालांकि, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार की रात विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को दोनों विधायकों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को रयात हुसैन सरकार और सायंतिका बनर्जी को विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ दिलाने के लिए अधिकृत कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे विशेष सत्र की शुरुआत में दोनों विधायक शपथ लेंगे। रयात हुसैन सरकार मुर्शिदाबाद जिले के भागबंगोला से सायंतिका बनर्जी उत्तर 24 परगना जिले की बारानगर सीट से उपचुनाव जीते हैं।

क्यों हो रहा था विवाद?

दरअसल, टीएमसी के दोनों विधायकों को राज्यपाल ने बीते महीने राजभवन में शपथ लेने के लिए बुलाया था। हालांकि, दोनों विधायकों ने इनकार करते हुए कहा था कि उपचुनाव जीतने वालों के मामले में राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी देते हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित करने की मांग को लेकर दोनों विधायकों ने धरना भी दिया था।

यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती घोटाला: कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, CBI को देनी होगी ये अहम जानकारी

क्यों बुलाया गया विशेष सत्र?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाते हुए कहा है कि सदन का कामकाज पूरी तरह राज्यपाल पर निर्भर नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने शपथ ग्रहण स्थल को लेकर जारी गतिरोध को हल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग भी की थी। पश्चिम बंगाल में परंपरा रही है कि विधानसभा सत्र से पहले राज्यपाल उद्घाटन भाषण देते हैं। हालांकि, ममता सरकार ने तय समय से दो दिन पहले ही विधानसभा सत्र शुरू करने का फैसला किया है।

Visited 62 times, 1 visit(s) today
0
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने गृह मंत्रालाय से की थी शिकायत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यालय को
कोलकाता : महानगर में कुछेक दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगाें को राहत मिली है। इस
कोलकाता : महानगर में खेलने के दौरान एक बच्चा मर्मांतिक दुर्घटना का शिकार हो गया। बिल्ड‌िंग के 5वें तल्ले से
कोलकाता : मोचीपाड़ा के बाद अब भांगड़ में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई
पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़
हुगली : श्रीरामपुर के महेश में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली जाएगी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर बहन
कोलकाता : दीघा और कोलकाता के ब‌ीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को
नई दिल्ली : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं
कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त
कोलकाता के लिये मौसम विभाग का अलर्ट ! कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली
कोलकाता : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 7 जुलाई
ऊपर