अब दुर्गापुर से ढाई घंटे में पहुंचे मुंबई

अब दुर्गापुर से ढाई घंटे में पहुंचे मुंबई
Published on

शिल्पांचलवासियों को होगी सहूलियत
फोटो- अंडाल एयरपोर्ट
सन्मार्ग संवाददाता
अंडाल : स्पाइस जेट के बाद अब एयर लाइन कंपनी इंडिगो भी दुर्गापुर – मुंबई के बीच उड़ान परिसेवा शुरू करने जा रही है। अंडाल एयरपोर्ट (दुर्गापुर) से मुंबई के लिए एक और नई उड़ान शुरू होने से आसनसोल – दुर्गापुर शिल्पांचलवासियों को मुंबई आने-जाने में सहूलियत होगी। दुर्गापुर-मुंबई के बीच इंडिगो आगामी 01 जुलाई से उड़ान परिसेवा शुरू करने जा रही है। अंडाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैलाश मंडल ने कहा कि वर्तमान समय में दुर्गापुर -दिल्ली, दुर्गापुर -बेंगलुरु और दुर्गापुर -हैदराबाद के बीच डायरेक्ट फ्लाइट है। 01 जुलाई से दुर्गापुर और मुंबई के बीच इंडिगो डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है। मुंबई के लिए यहां से हर रोज इंडिगो की फ्लाइट मिलेगी। मुंबई से सुबह 7.35 बजे दुर्गापुर के लिए उड़ान भरेगी तथा यहां सुबह 10.05 बजे पहुंचेगी। अंडाल एयरपोर्ट से सुबह 10.35 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और मुंबई दोपहर 01.10 बजे लैंड करेगी। यहां से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने पर लोग एक दिन में काम करके मुंबई से लौट सकेंगे। यही नहीं, मुंबई से अन्य गंतव्यों के लिए भी आसानी से फ्लाइट पकड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि अंडाल एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए शिल्पांचलवासियों को डायरेक्ट फ्लाइट मिले, इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन निरंतर प्रयासरत है। गौरतलब है कि इंडिगो के अलावा अंडाल एयरपोर्ट से मुंबई और चेन्नई के लिए स्पाइस जेट परिसेवा दे रही है। हालांकि ऑपरेशन कारणों से अगले कुछ दिनों के लिए स्पाइस जेट ने अंडाल एयरपोर्ट से परिसेवा स्थगित रखी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in