Man Beaten by Mob : कंधे पर देखा झोला तो लोगों ने जमकर पीटा | Sanmarg

Man Beaten by Mob : कंधे पर देखा झोला तो लोगों ने जमकर पीटा

कोलकाता : उसके कंधे पर एक झोला था। देखते ही देखते उसपर बच्चा चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का आरोप लग गया। यह घटना ‌बशीरहाट की है। सूचना मिलने पर पुलिस आई और युवक को बचाया। पुलिस का दावा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
बशीरहाट महकमा के मटिया थाने के राजेंद्रपुर ग्राम पंचायत के मोमिनपुर उत्तरी पाड़ा के युवक को स्थानीय लोगों ने बांध कर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने दावा किया कि युवक असंगत बातें कर रहा था। वह इलाके में घूम रहा था। उसके पास एक बोरा भी था, तभी कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोर होने का शक कर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इससे पहले कि युवक कुछ सुन पाता, उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मटिया थाने को सूचना दी। मौके पर मटिया थाने की पुलिस पहुंची। मटिया थाने की पुलिस ने बताया कि युवक का घर शमां थाना क्षेत्र के शमां गांव में है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं है। युवक के घर सूचना दी गई। जब उसके घर वाले आएंगे तो युवक को उनके हवाले कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बच्चे के अपहरण के शक में लोगों की पिटाई के आरोप लग रहे हैं। सबसे ज्यादा लिंचिंग की घटनाएं उत्तर 24 परगना में हुईं।

 

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर