Bengal weekend minimum temperature : कल से गिरेगा न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी ठंड | Sanmarg

Bengal weekend minimum temperature : कल से गिरेगा न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी ठंड

Fallback Image

कोलकाता : बंगाल में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत सर्द हवाओं और घना कोहरा से हुई। दोपहर तक सर्द हवा चलती रही। आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम होने के पूर्व ही फिर से सर्द हवा चलने लगी जिसके कारण लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई। शाम होते ही शहर में आवाजाही कम हो गई। इधर मौसम विभाग में पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि न्यूनतम तापमान गिरने के आसार हैं क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछिया हवा तेज हो गई है। मौसम काफी शुष्क रहेगा और ठंड आपेक्षिक रूप से बढ़ती चली जाएगी। इस वीकेंड न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो इस महीने के साथ-साथ सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। इस सर्दी में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 दिसंबर को 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के निदेशक जीके दास ने कहा, 17 दिसंबर वाले वीकेंड के बाद इस वीकेंड शायद पहली बार ऐसा होगा जब तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रही हैं। शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। लेकिन सोमवार से इसके फिर से बढ़ने की संभावना है।

हो सकती है हल्की बारिश

3 जनवरी को छोड़कर पिछले तीन हफ्तों से, न्यूनतम तापमान लगातार 15° सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पिछले छह वर्षों में लगातार हर जनवरी में न्यूनतम तापमान महीने के पहले 10 दिनों के भीतर सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाता है। दास ने कहा कि जनवरी के आखिरी दो सप्ताह में तापमान में और गिरावट आने की अभी भी संभावना है। दास ने कहा, “पश्चिमी हवा के कारण 17 या 18 जनवरी को कोलकाता और पड़ोसी दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Visited 131 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर