Kolkata Weather Update : पारा 33 डिग्री मगर एहसास दिला रहा है 43 डिग्री का | Sanmarg

Kolkata Weather Update : पारा 33 डिग्री मगर एहसास दिला रहा है 43 डिग्री का

कोलकाता : सितंबर में पिछले कई दिनों की गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। दक्षिण बंगाल से लेकर उत्तर बंगाल में भी यही हाल है। दार्जिलिंग में तीव्र गरमी है। यहां 30 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। दोपहर में पयर्टक कम ही बाहर निकल रहे हैं। रविवार की रात बेहद ही गरम रात रही है जबकि सोमवार की उमस भरी गर्मी महसूस हुई। कोलकाता का अधिकतम तापमान दोपहर में 34 डिग्री सेल्सियस रही लेकिन 43 डिग्री वाली गर्मी का एहसास दिलाया। आखिर कब इस गर्मी से राहत मिलेगी। इस बारे में अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक इसी तरह उमस भरी गर्मी रहेगी। कोलकाता में हल्की बारिश होगी। दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले दो दिनों में बारिश होगी। मौसम में बदलाव होगा। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि कोलकाता सहित जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की आसार अभी कम है।

पहाड़ पर गर्मी ने 30 सालों का रिकॉर्ड टूटा : मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में गर्मी का करीब 30 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। दार्जिलिंग ही नहीं, कलिम्पोंग, सिक्किम का भी यही हाल है। पंखे और एयर कंडीशनर की मांग बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सोमवार काे तापमान 28 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी – कहीं तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो कहीं 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अमूमन सितंबर के अंत तक पहाड़ों में सर्दी का मिजाज महसूस होने लगता है।

Visited 368 times, 368 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर