RG Kar Hospital Rape Case : मृतका के नाखून से मिला था संजय का खून व चमड़ा! | Sanmarg

RG Kar Hospital Rape Case : मृतका के नाखून से मिला था संजय का खून व चमड़ा!

अभियुक्त के चोट और मृतका के नाखून से मिला नमूना हुआ मैच

कोलकाता : आरजी कर में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला डॉक्टर के हाथ की नाखून से संजय राय के शरीर का चमड़ा और खून के नमूने मिले हैं। घटना के समय अभियुक्त संजय राय के हमले से महिला डॉक्टर ने बचने की कोशिश की थी। बचने के दौरान उसने अपने नाखूनों से संजय के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को खरोंचा था। खरोच के कारण पीड़िता के नाखून में संजय के शरीर का चमड़ा आ गया था। ऐसे में संजय की गिरफ्तारी के बाद उसके खून और चमड़े के नमूने को पुलिस ने मृतका के नाखून से मिले चमड़े और खून से मैच कराया। जांच में दोनों एक ही निकले हैं। ऐसे में पुलिस को यह सुनिश्चित हो गयी कि संजय ने ही महिला डॉक्टर की हत्या की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के गहरी नींद में होने के कारण अभियुक्त को घटना के समय लाभ मिला था।

हत्या में एक या उससे अधिक शामिल, ऑटोप्सी सर्जन से मांगी राय : पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला डॉक्टर के पैर और हाथ पर जिस तरह के चोट के निशान मिले हैं। उससे कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा है कि महिला डॉक्टर की हत्या किसी एक व्यक्ति ने की है या फिर उसमें एक से अधिक व्यक्ति शामिल है। इसे लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी सर्जन और डॉक्टरों से राय मांगी है। पुलिस ने डॉक्टरों से महिला डॉक्टर के शरीर पर मिले चोट की जांच करने के लिए कहा है ताकि पता चल सके कि वह चोट किसी व्यक्ति के हमले में हुआ है या नहीं। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में हत्या के पीछे एक व्यक्ति का हाथ ही बताया गया था। महिला डॉक्टर की हत्या गला दबाने के कारण हुई थी। मृतका के चेहरे से लेकर गले तक कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Visited 342 times, 3 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर