Ambani wedding update: अनंत ने संगीत में पहना सोने का सूट, तो राधिका ने पहनी Diamond Crystal वाली ड्रेस, देखें तस्वीरें | Sanmarg

Ambani wedding update: अनंत ने संगीत में पहना सोने का सूट, तो राधिका ने पहनी Diamond Crystal वाली ड्रेस, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इस वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये कपल 12 जुलाई को सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं बीती रात मुंबई में दोनों की शानदार संगीत नाइट का आयोजन किया गया। इसमे हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें क‌ि अनंत अंबानी बीती रात अपनी संगीत नाइट में ये कपल शाही लुक में दिखे, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।

दोनाें का लुक था बेहद खास..
संगीत नाइट में अनंत अबंनी को जहां ब्लू बेस पर हेवी गोल्डन वर्क वाला सूट पहने हुए देखा गया, वहीं उनकी होने वाली दुल्हनिया राधिका गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर चोली कैरी की थी। अनंत अंबानी का ये संगीत नाइट लुक काफी एक्सपेंसिव था। इसकी खासियत ये थी कि इसपर असली सोने से कढ़ाई की गई थी।
क‌िसने डिजाइन क‌ि ड्रेस?
अनंत का ये सूट फेमस सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने तैयार किया था. उन्होंने इसपर असली सोने के साथ ज़री वर्क, कसाब और सीक्विन कढ़ाई की थी। वहीं बात करें राधिका मर्चेंट के स्वारोवस्की क्रिस्टल से बने हैवी लहंगे की तो ये फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि वहीं राधिका का ये लुक फेमस स्टाइलिस्ट और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया था। इसमें राधिका बेहद गॉर्जियस लग रही थी। बता दें कि राधिका औऱ अनंत की संगीत नाइट में सलमान खान, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवणी, दीपिका पादुकोण औऱ शहनाज गिल समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे.
Visited 200 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर