शुरुआती रुझान के बाद शेयर बाजार में भूचाल, Sensex 1700 अंक गिरा | Sanmarg

शुरुआती रुझान के बाद शेयर बाजार में भूचाल, Sensex 1700 अंक गिरा

नई दिल्ली: शेयर बाजार मतगणना की शुरुआती रुझान के बाद तेजी से गिरा है। बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला है। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रही है। कल बाजार में जितनी तेजी आई थी, उतनी ही बड़ी गिरावट का दौर आज जारी है।

सुबह साढ़े 9 बजे निफ्टी में करीब 600 अंकों की दर्ज की गई। जबकि बैंक निफ्टी में 1800 अंकों की बड़ी गिरावट देखी जा रही है सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है। अगर स्टॉक की बात करें तो एग्जिट पोल के अनुसान रिजल्ट नहीं रहे तो बाजार में थोड़ा करेक्शन की संभावना है।

निफ्टी, बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हावी है। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी गिरावट देखी जा रही है। LIC में 10 फीसदी, HAL में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस में साढ़े 4 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

 

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर