Loksabha Elections : आज सातवें चरण का मतदान, राज्य के 9 लोस सीटों पर होगी वोटिंग | Sanmarg

Loksabha Elections : आज सातवें चरण का मतदान, राज्य के 9 लोस सीटों पर होगी वोटिंग

बारानगर विस सीट पर उप चुनाव
कोलकाता : 18वें लोकसभा के लिए सातवें चरण का चुनाव राज्य की 9 लोकसभा क्षेत्र दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में आज किया जाएगा। इन 9 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सातवें चरण के मतदान के दौरान 1 करोड़ 63 लाख 40 हजार 345 मतदाता केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 83 लाख 19 हजार 481 पुरुष मतदाता, 80 लाख 20 हजार 326 महिला मतदाता और 538 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस चरण में 2791 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा और 28 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीं इस चरण में 72 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सातवें चरण में 124 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 54 निर्दलीय हैं। प्रत्याशियों में 100 पुरुष और 23 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक, 17 उम्मीदवार कोलकाता दक्षिण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि जयनगर लोकसभा सीट से सबसे कम, 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही बारानगर विधानसभा सीट के लिए आज उप चुनाव भी होंगे। उप चुनाव में 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। तृणमूल की ओर से सायंतिका बनर्जी, भाजपा की ओर से सजल घोष, माकपा की ओर से तन्मय भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है।
2.71 लाख फर्स्ट टाइम वोटर, 30 वर्ष से कम उम्र के 31 लाख मतदाता
सातवें चरण में 2 लाख 71 हजार 596 फर्स्ट टाइम वोटर और 20 से 29 आयु वर्ग के 31 लाख 22 हजार 108 मतदाता और 1 लाख 4 हजार 396 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मथुरापुर लोकसभा सीट से सबसे अधिक, 46,409 फर्स्ट टाइम वोटर और जयनगर लोकसभा क्षेत्र से 4,59,116 30 वर्ष से कम उम्र के मतदाता वोट देंगे।
केंद्रीय बल की 967 कंपनियां रहेंगी तैनात
अंतिम चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय बल की सबसे अधिक, 967 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ हीं 788 क्यूआरटी और कोलकाता और राज्य पुलिस के 33,292 पुलिस कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। संसदीय क्षेत्रों के सीमांत इलाकों के साथ ही जगह- जगह नाका चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। 49 स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वाड टीम इस दौरान शहर में आने वाले वाहनों की जांच करेंगी। केंद्रीय बल की सबसे अधिक, 246 कंपनियां कोलकाता में तैनात रहेंगी।
एक नजर सातवें चरण के लोकसभा क्षेत्रों पर
दमदम
उम्मीदवारों की संख्या : 14
मतदान केंद्रों की संख्या : 1792
संवेदनशील मतदान केंद्र : 572
कुल मतदाता : 16,99,656
(फर्स्ट टाइम वोटर : 22,322; 20-29 आयु वर्ग : 2,38,212)
बारासात
उम्मीदवारों की संख्या : 12
मतदान केंद्रों की संख्या : 1991
संवेदनशील मतदान केंद्र : 270
कुल मतदाता : 19,05,400
(फर्स्ट टाइम वोटर : 32,402; 20-29 आयु वर्ग : 3,50,441)
बशीरहाट
उम्मीदवारों की संख्या : 15
मतदान केंद्रों की संख्या : 1882
संवेदनशील मतादन केंद्र : 1096
कुल मतदाता : 18,04,261
(फर्स्ट टाइम वोटर : 34,328; 20-29 आयु वर्ग : 4,27,089)
जयनगर
उम्मीदवारों की संख्या : 11
मतदान केंद्रों की संख्या : 1879
संवेदनशील मतदान केंद्र : 686
कुल मतदाता : 18,44,780
(फर्स्ट टाइम वोटर : 49,871; 20-29 आयु वर्ग : 4,59,116)
मथुरापुर
उम्मीदवारों की संख्या : 12
मतदान केंद्रों की संख्या : 1898
संवेदनशील मतदान केंद्र : 420
कुल मतदाता : 18,17,068
(फर्स्ट टाइम वोटर : 46,409; 20-29 आयु वर्ग : 4,44,531)
डायमंड हार्बर
उम्मीदवारों की संख्या : 12
मतदान केंद्रों की संख्या : 1961
संवेदनशील मतदान केंद्र : 198
कुल मतदाता : 18,80,779
(फर्स्ट टाइम वोटर : 35,026; 20-29 आयु वर्ग : 3,84,160)
जादवपुर
उम्मीदवारों की संख्या : 16
मतदान केंद्रों की संख्या : 2120
संवेदनशील मतदान केंद्र : 323
कुल मतदाता : 20,33,525
(फर्स्ट टाइम वोटर : 29,414; 20-29 आयु वर्ग : 3,68,751)
कोलकाता दक्षिण
उम्मीदवारों की संख्या : 17
मतदान केंद्रों की संख्या : 2078
संवेदनशील मतदान केंद्र : 117
कुल मतदाता : 18,49,520
(फर्स्ट टाइम वोटर : 18,693; 20-29 आयु वर्ग : 2,52,317)
कोलकाता उत्तर
उम्मीदवारों की संख्या : 15
मतदान केंद्रों की संख्या : 1,869
संवेदनशील मतदान केंद्र : 66
कुल मतदाता : 15,05,356
(फर्स्ट टाइम वोटर : 15,667; 20-29 आयु वर्ग : 1,97,491)
सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस जिला केंद्रीय बल की कंपनियां क्यूआरटी
बारासात 81 66
बैरकपुर 81 60
बारूइपुर 160 142
बशीरहाट 116 103
विधाननगर 59 32
डायमंड हार्बर 110 97
कोलकाता पुलिस 246 185
सुंदरवन 114 103

Visited 86 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर