Singham Again में विलेन बने अर्जुन कपूर, इंटेंस लुक देख फैन्स हुए हैरान

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्‍म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर जरूरी जानकारी सामने आई है। इस फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है। अर्जुन कपूर फिल्‍म में खूंखार विलेन के तौर पर नजर आएंगे। आज वैलेंटाइंस डे के मौके पर फिल्‍म डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। वहीं खुद अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपना फर्स्‍ट लुक शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्‍स भी हैरान रह गए हैं।

खतरनाक लुक को देख फैन्स हुए हैरान

इंस्‍टाग्राम पर अर्जुन कपूर के लुक को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्‍शन में लिखा है- ‘ इंसान गलती करता है और उसे सजा मिलती है, लेकिन अब जो आएगा वो शैतान है।’ रोहित ने अर्जुन कपूर के दो पोस्‍टर शेयर किए हैं। पहले पोस्‍टर में अर्जुन खून से सने मुस्कुराते और हाथ में गंडासा पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे पोस्‍टर में वो रणवीर सिंह से फेस ऑफ करते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस खतरनाक लुक को फैन्‍स काफी पसंद कर रहे हैं।

15 अगस्त को हो सकती है रिलीज

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इंडिपेंडेंस डे के मौके पर यानी 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले सिंघम और सिंघम 2 को दर्शकों का बहुत प्‍यार मिला था। इसके बाद से ही दर्शकों को सिंघम 3 का इंतजार है। मालूम हो कि ‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। रोहित की कॉप की आखिरी रिलीज ‘सूर्यवंशी’ थी.

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

WBCHSE Board 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 8 मई को जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल आगे पढ़ें »

ऊपर