कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी बनाई मूर्ति राम मंदिर में विराजेगी | Sanmarg

कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी बनाई मूर्ति राम मंदिर में विराजेगी

अयोध्या: राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बस कुछ ही दिन बचे हैं। राममंदिर के गर्भ गृह में स्थापित की जाने वाली प्रतिमा का चयन हो गया है। गर्भ गृह में मैसूर के अरुण योगीराज की बनाई 51 इंच की प्रतिमा गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। इसका आधिकारिक ऐलान 5 जनवरी को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ये दावा किया है। प्रतिमा बनाने का काम तीन मूर्तिकारों को दिया गया था। ये तीनों मूर्तिकार अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा का निर्माण कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर लिखा है कि जहां राम हैं, वहीं हनुमान हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हमारे गौरव योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। यह राम-हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामलला के लिए यह एक महत्वपूर्ण सेवा है।

अरुणराज योगीराज की पत्नी का बयान
इस पर अरुणराज की पत्नी विजयतरुणी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। मुझे अपने पति से किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। उन्हें भी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मेरे पति इस खबर के ऐलान का आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

जानें कौन हैं अरुण योगीराज

  1. अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं
  2. उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से MBA किया है
  3. वे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज के बेटे हैं
  4. उनका पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम है
  5. उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की 30 फ़ीट ऊंची प्रतिमा बनाई है
  6. नेताजी की ये प्रतिमा अमर जवान ज्योति पर मौजूद है
  7.  केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनाई है
  8. आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 फ़ीट ऊंची है
  9. उन्होंने रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण किया था
Visited 145 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर