सौर मिशन पर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन एल1 प्वाइंट पर पहुंचेगा यान | Sanmarg

सौर मिशन पर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन एल1 प्वाइंट पर पहुंचेगा यान

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सौर मिशन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल1 6 जनवरी को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) पर पहुंचेगा। इसके बाद अंतरिक्ष यान बिना किसी बाधा के सूर्य का अध्ययन करेगा। इसरो का यह मिशन इसी साल सितंबर में शुरू किया गया था।

6 जनवरी को लैग्रेंज प्वाइंट पर पहुंचेगा आदित्य एल1 

IIT बंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम ‘टेकफेस्ट 2023’ में सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल1 अब करीब-करीब वहां पहुंच चुका है। आदित्य एल1 6 जनवरी को शाम चार बजे लैग्रेंज प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। हम आदित्य एल1 के इंजन को बहुत नियंत्रित तरीके से संचालित करेंगे, ताकि वह ‘हेलो ऑर्बिट’ नामक कक्षा में प्रवेश कर सके।’’ ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण निष्क्रिय हो जाएगा।

सभी पेलोड अच्छे से काम कर रहे हैं-सोमनाथ

सोमनाथ ने कहा कि गुरुत्वाकर्षण पूरी तरह बेअसर होना संभव नहीं है, क्योंकि चंद्रमा, मंगल, शुक्र जैसे अन्य पिंड भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी छह पेलोड का परीक्षण किया जा चुका है और वे ‘अच्छे से काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि सभी से बहुत अच्छी जानकारी मिल रही है।

Visited 91 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर