Kolkata Rain Alert: पूजा घूमने निकलें तो छाता साथ रखें,आज हो सकती है भारी बारिश | Sanmarg

Kolkata Rain Alert: पूजा घूमने निकलें तो छाता साथ रखें,आज हो सकती है भारी बारिश

कोलकाता : मौसम विभाग के मुताबिक बारिश उत्सव के रंग में भंग डाल सकती है। पूजा के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है। वहीं आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक भारी वर्षा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरदुआर, कूचबिहार, उत्तर दिना​जपुर में भी भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मछुआरों को ऐसे समय में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। आज शुक्रवार को उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना में भी भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना है।

कोलकाता : 5 अक्टूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना। 6 अक्टूबर को हल्की बारिश तथा कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 7 से 9 अक्टूबर को कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे तथा गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 10 -13 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर आकाश में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

साउथ बंगाल : 5 अक्टूबर को कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश, 6 -9 अक्टूबर तक दक्षिण बंगाल के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश तथा 10 अक्टूबर को जिलों में हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

नार्थ बंगाल : 5 अक्टूबर को नार्थ बंगाल के लगभग सभी जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कूचबिहार, अलीपुरदुआर और दक्षिण दिनाजपुर में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश करीब 7-11 सेमी तक होने की संभावना है। 6 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। 7 अक्टूबर को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार तथा अलीपुरदुआर इन जिलों के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले दिन 8 व 9 अक्टूबर को सभी जिलों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा 10 से 13 अक्टूबर तक जिलों के कई क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

Visited 192 times, 8 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर