‘City Of Joy’, कोलकाता से जुड़ी 11 दिलचस्प बातें ! | Sanmarg

‘City Of Joy’, कोलकाता से जुड़ी 11 दिलचस्प बातें !

कोलकाता : भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में स्थित आधुनिक शहर कोलकाता, हर बार अपने पर्यटकों को लुभाता है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। शहर को जहां भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है, वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को ‘पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार’ भी कहा जाता है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएं अपने आप में समेटे हुए है। अपने स्थापत्य स्मारकों, ऐतिहासिक प्रासंगिकताओं, संस्कृति और लजीज व्यंजन के लिए जाने जाने वाले इस शहर में सारे उम्र के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ जरूर है। तो चलिये आज सन्मार्ग आपको इसी सांस्कृतिक क्षेत्र, व ‘सिटी ऑफ जॉय’, कोलकाता के कुछ दिलचस्प बातों से रुबरू करवायेगा।

दूसरा सबसे बड़ा शहर


भारत की राजधानी दिल्ली के बाद कोलकाता, भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

रसगुल्ले की भूमि


लोगों के बीच मिठाई में सबसे प्रसिद्द और पसंद किया जाने वाला रसगुल्ला जिसे रोशोगुल्ला उच्चारित किया जाता है, यहां की मूल मिठाई है। रसगुल्ले को सबसे पहले सन् 1868 में कोलकाता के ही स्थानीय हलवाई श्री नोबिन चंद्र दास द्वारा बनाया गया था। इस मिठाई को प्रसिद्धि तब मिली, जब एक रईस सेठ उनकी दुकान पर पानी पिने के लिए आये, उन्होंने पानी के साथ रसगुल्ले को भी उनके सामने परोसा, जो उन धनी सेठ को बहुत पसंद आया और उन्होंने बहुत सारे रसगुल्ले अपने परिवार व दोस्तों के लिए भी खरीदा। इस तरह से यह मिठाई लोकप्रिय हो गई।

किताबी कीड़ों का स्वर्ग


कोलकाता किताबी कीड़ों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो, यहां स्थित भारत के सबसे बड़े पब्लिक लाइब्रेरी, भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय से लेकर यहां के प्रसिद्द कोलकाता किताब मेला, जो यहां हर साल बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है, से बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे। इन जगहों पर किताब प्रेमियों के लिए हर वो चीज मौजूद होती है जो उनको चाहिए और तो और बोईपाड़ा यानी किताबों का मोहल्ला। बोईपाड़ा यानी कॉलेज स्ट्रीट। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको Primary से लेकर Higher Education की किताबें जरूर मिल जायेंगी।

एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल


कोलकाता में स्थित, बिरला तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है।

फुटबॉल के प्रति प्रेम


कोलकाता भारत के उन कुछ शहरों में से एक है, जहां फुटबॉल का जूनून लोगों के सर चढ़ कर बोलता है। यहां स्थित साल्ट लेक स्टेडियम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है।

भारत की प्राचीन राजधानी


अंग्रेजों के शासनकाल में, कोलकाता ही भारत की राजधानी हुआ करती थी।

ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम

बैठने की क्षमता अनुसार, कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

यूके के बाहर पहला गोल्फ क्लब


कोलकाता का रॉयल कैलकटा गोल्फ क्लब, यूनाइटेड किंगडम से बाहर यानि यूनाइटेड किंगडम के अलावा दुनिया में बना सबसे पहला गोल्फ क्लब है।

सबसे पहली मेट्रो


कोलकाता में ही भारत की सबसे पहली मेट्रो ट्रैन चली थी। यहां मेट्रो ट्रैन की शुरुआत 1984 में हुई थी।

दुनिया का सबसे घना पेड़


कोलकाता में स्थित विशाल बरगद का पेड़, दुनिया का सबसे घना पेड़ है। यह एक बरगद का पेड़, यहां लगभग 3.5 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है।

अपने मिश्रित व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध


विभिन्न संस्कृतियों व परम्पराओं का क्षेत्र होते हुए, यह शहर हर बार अलग-अलग स्थानों के अलग-अलग व्यंजनों के साथ प्रयोग करता रहता है। यहां आप सबसे प्रसिद्द मिश्रित व्यंजनों में भारतीय-चीनी व्यंजनों को पाएंगे।

Visited 239 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर