रोहित की ये वीडियो हो गयी वायरल | Sanmarg

रोहित की ये वीडियो हो गयी वायरल

नयी दिल्ली : कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गयी है। इस वीडियो में कप्तान रोहित वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। दो बार के टी-20 विश्व कप चैंपियन रोहित ने वीडियो के कैप्शन में इमोजी सिंबल से लिखा 99% वर्कआउट और 1% मस्ती।

कुछ ही घंटे में लाखों लाइक्स

कप्तान रोहित शर्मा के इस वीडियो पोस्ट को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटे में 10 लाख से अधिक लाइक्स और 13 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। रोहित को चाहने वाले वीडियो को दबा के लाइक्स कर रहे हैं। रोहित को चाहने वाले एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि रोहित भाई दूसरे इन्फ्लुएंसर्स का करियर खत्म करने की राह पर हैं। रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 41.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

‘मुंबई इंडियंस के साथ रोहित का सफर खत्म’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के एक बयान के बाद खलबली मच गयी है। दरअसल आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा का सफर खत्म हो गया है। ये बातें चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कही है। चोपड़ा ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करने वाली है। अपनी बात रखते हुए आकाश ने कहा कि रोहित को रिटेन नहीं किया जाएगा.. मेरे पास कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका समय खत्म हो गया है और उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

Visited 119 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
1

Leave a Reply

ऊपर