Major League Cricket : मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क बना पहला चैंपियन | Sanmarg

Major League Cricket : मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क बना पहला चैंपियन

नयी दिल्ली : मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क अमेरिका की मेजर लीग क्रीकेट टी-20 का पहला खिताब जीत लिया है। निकोलस पूरन के आक्रामक शतक की मदद से मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने टैक्सास के डलास में सिएटल ओर्कास को सात विकेट से हराकर पहला मेजर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट जीता। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाये।

जवाब में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिये कप्तान निकोलस पूरन ने 55 गेंद में 137 रन बनाये जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। वहीं सिएटल टीम के लिये क्विंटोन डिकॉक ने 52 गेंद में 87 रन की पारी खेली। मुंबई के लिये तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और स्पिनर राशिद खान ने तीन-तीन विकेट चटकाये।

मुंबई टीम ने एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम को और चैलेंजर में टैक्सास सुपर किंग्स को हराया था। आईपीएल की मुंबई इंडियंस के अलावा मुंबई टीम तीन महाद्वीपों, चार देशों और पांच अलग-अलग लीग में खेलती है।

मुंबई इंडियंस की जीत पर टीम की मालिक नीता अंबानी ने कहा, ‘मेजर क्रिकेट लीग इस क्षेत्र में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुंबई इंडियंस संयुक्त अरब अमीरात से अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गई है और मुझे गर्व है कि हमारे पास एक महिला टीम भी है।’

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर