IPL 2024: आज वानखेड़े में MI से भिड़ेगी KKR, कैसी होगी पिच ?

IPL 2024: आज वानखेड़े में MI से भिड़ेगी KKR, कैसी होगी पिच ?
Published on

नई दिल्ली: IPL 2024 में आज मुंबई की टीम का मैच KKR यानी कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच बेहद महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर KKR की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, वहीं मुंबई की टीम नौवें नंबर पर है। इस मैच को जीतकर मुंबई आगे जाना चाहेंगी। वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मैच में पिच कैसी होगी, आगे आपको बताते हैं।

कैसी होगी पिच ?

वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर तेज गेंदबाजों को हल्की सी सीम मूवमेंट मिल सकती है। यानी पेसर्स को शुरुआती कुछ समय में मदद मिल सकती है। हालांकि मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को काफी रन बनाने में मदद मिलती है। यहां की पिच सपाट है और रन खूब बनते हैं। साथ ही उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। यानी यहां पर एक बार फिर से बड़ा स्कोर देखने के लिए मिल सकता है।

MI बनाम KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड 

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच आमने-सामने की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 32 बार भिड़ चुकी हैं। इनमे से मुंबई की टीम ने 23 और KKR ने 9 मैच जीते हैं। यानी इस हिसाब से देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। वहीं मैच भी मुंबई में है, जिसका फायदा MI की टीम को मिल सकता है। अगर दोनों टीमों के बीच हुए मैच में सबसे बड़े स्कोर की बात की जाए तो मुंबई की टीम ने कोलकाता के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर 210 रन का बनाया है। वहीं कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 232 रन का बनाया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in