Kolkata Metro: 2023 में कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की आय में हुई 125 फीसदी की बढ़ोतरी | Sanmarg

Kolkata Metro: 2023 में कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की आय में हुई 125 फीसदी की बढ़ोतरी

Fallback Image
कोलकाता: कोलकाता की ट्रैफिक समस्याओं के अंतिम समाधान प्रदाता के रूप में कोलकाता मेट्रो की यह व्यापक स्वीकार्यता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) की यात्री संख्या में परिलक्षित हो रही है। 1 जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ने 1.18 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई है। इस कॉरिडोर में 2022 की यात्री संख्या से लगभग 130.57% अधिक है। 2022 में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की यात्री संख्या 51.39 लाख थी।
यात्रियों की संख्या में यह उछाल केवल यह दर्शाता है कि तेज, परेशानी मुक्त और सुगम यात्रा के लिए, कोलकाता के साथ-साथ उपनगरों के निवासी सिटी ऑफ जॉय में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो को प्राथमिकता दे रहे हैं। यहां यह बताना अप्रासंगिक नहीं होगा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में वर्ष 2023 में यात्री आय रु. 18.07 करोड़ है जो कि 2022 की कमाई से 125.99% ज्यादा यानी 7.99 करोड़ रुपये रही है। 2023 में नए शुरू किए गए ऐप आधारित क्यूआर टिकटिंग सिस्टम का उपयोग करके, 27,030 यात्रियों ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में यात्रा की और मेट्रो ने इससे 4.62 लाख रुपये कमाए। 11.10.2023 से 31.12.2023 तक 1,77,872 यात्रियों ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में यात्रा के लिए पेपर आधारित क्यूआर टिकट खरीदे और इससे मेट्रो को 29.11 लाख रुपये की कमाई हुई।
Visited 132 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर