Kolkata: दो महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार | Sanmarg

Kolkata: दो महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के बीतने के बाद अब लोगों को रिजल्ट का इंतजार है। इस बार के चुनाव में बंगाल में केंद्रीय बल के कुछ जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। वहीं, इस बीच कोलकाता के चितपुर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को दो महिलाओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुइपुर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहा जवान रविवार रात को कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से उसे एक विशेष ट्रेन पकड़नी थी। अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को आरोपी स्टेशन से सटे एक घर के भीतर कथित रूप से घुस गया और अंदर सो रही दो बहनों से छेड़छाड़ की। इसके बाद महिलाओं की चीख सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे जवान को पकड़ने में कामयाब रहे। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और हमारे अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: बंगाल में 19 जून तक तैनात रहेंगी CAPF की 400 कंपनियां, उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

CRPF महानिरीक्षक ने दी जानकारी 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों की शिकायत के आधार पर चितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए CRPF पश्चिम बंगाल सेक्टर के महानिरीक्षक बीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि अर्द्धसैनिक बल ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और अगर जवान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ ‘आवश्यक कार्रवाई’ की जाएगी।

Visited 92 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर