Swati Maliwal Assault Case : केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस, जानें क्या है कारण | Sanmarg

Swati Maliwal Assault Case : केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को मुंबई लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच लगातार जारी है। अब जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को मुंबई लेकर गई है। आपको बता दें कि स्वाति ने मारपीट का आरोप बिभव कुमार पर ही लगाया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद कोर्ट ने विभव को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया था।

मुंबई में फोन फॉर्मेट किया था

दिल्ली पुलिस बिभव को आज मुंबई लेकर गई। बिभव ने मुंबई में फोन को फॉर्मेट किया था। बिभव मुंबई में किन-किन लोगों के सम्पर्क में था पुलिस मुंबई जाकर यह भी पता लगाएगी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस बिभव को मंगलवार को ही दोपहर ढाई बजे की फ्लाइट से मुम्बई लेकर रवाना हुई। इसके बाद मुंबई में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

SIT का गठन किया गया

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में SIT का गठन किया गया है। एसआईटी के गठन के बाद टीम ने सीएम स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। इसके अलावा सीएम के सिक्योरिटी के बयानों को भी दर्ज किया गया है। एसआईटी ने मोबाइल वीडियो में दिख रहे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की है। आरोपी बिभव  कुमार के घर भी पहुंची और यहां से टीम ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए हैं।

सीसीटीवी को FSL जांच के लिए भेजा गया

इसके अवाला सीएम हाउस से जब्त की गई सीसीटीवी की DVR को FSL जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम ने सीएम आवास से सीसीटीवी की डीवीआर और अन्य सामान जब्त किए थे। सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास के सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।

 

Visited 47 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर