भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक | Sanmarg

भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक

नई दिल्ली : भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए हैं। इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

28 मार्च को बीजेपी ने 12 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान किया था
भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन पहले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के नाम शामिल हैं। कुल 18 नाम हैं। जिनमें 10 प्रभारी और 8 सह-प्रभारियों के नाम शामिल हैं। दिल्ली से ओ.पी धनखड़ को प्रभारी बनाया गया है। डॉ. अलका गुर्जर को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र का प्रभार सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपा गया है। साथ ही यहां दो सह-प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया के नाम शामिल हैं।

Visited 81 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर