अब तक अगर दुर्गापूजा में घूमने का प्लान नहीं बनाया तो ये जगह हो सकता है आपका ड्रीम डेस्टिनेशन | Sanmarg

अब तक अगर दुर्गापूजा में घूमने का प्लान नहीं बनाया तो ये जगह हो सकता है आपका ड्रीम डेस्टिनेशन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्यवसायी वर्ग व खेल जगत के प्रतिनिधियों के साथ पहुंची हुई हैं मैड्रिड
कई पर्यटक बना रहे हैं स्पेन का प्लान, ट्रैवेल एजेंटों से ले रहे हैं खोज-खबर
‘जिन्दगी न मिलेगी दोबारा’ फिल्म के बाद यह देश आया था लोगों की नजर में
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अब तक अगर आपने दुर्गापूजा में घूमने का प्लान नहीं बनाया है तो आपका ड्रीम डेस्टिनेशन स्पेन हो सकता है। एक तो कोलकाता व स्पेन के बीच काफी समानता है और दूसरा दोनों ओर के लोगों की पसंद काफी मिलती-जुलती है। मुख्यमंत्री की स्पेन यात्रा के बाद काफी संख्या में बंगाल के लोग भी स्पेन जाने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए ट्रैवेल एजेंटों से खोज खबर वे ले रहे हैं। ‘जिन्दगी न मिलेगी दोबारा’ फिल्म के बाद भारतीयों की न​जर में यह देश काफी उभरा था।
यह कहना है ट्रैवेल एजेंट का
इस बारे में ट्रैवेल एजेंट्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया, ईस्ट के सेक्रेटरी व एयरकॉम ट्रैवेल्स के चेयरमैन अंजनी धानुका ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेन यात्रा के बाद निश्चित तौर पर कोलकाता और स्पेन के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ बनेंगे। कई व्यवसायियों व पर्यटकों ने स्पेन घूमने जाने की इच्छा जतायी है। यूरोपियन देशों में स्पेन एक बेहतरीन स्थान है जहां पर यहां के लोग घूमने के लिए जा सकते हैं।
यह है कोलकाता से जाने का रूट
स्पेन जाने के लिए कोलकाता से डायरेक्ट कोई उड़ान नहीं है। सिर्फ एक स्टॉप वाला ऑप्शन है जो कि इमिरेट्स से दुबई होकर जाता है। तो दूसरा कतर एयरवेज की उड़ान है जो कि दोहा से होकर मैड्रिड जाती है। स्पेन में दो शहर सबसे नामी हैं, एक तो इसकी राजधानी मैड्रिड और दूसरी है बार्सिलोना। अगर आप कोलकाता से मैड्रिड जाते हैं तो बार्सिलोना होकर वहां से कोलकाता के लिए वन स्टॉप फ्लाइट बुक कर सकते हैं।
यूरोप का सबसे खास और आकर्षक देश है स्पेन
स्पेन को यूरोप महाद्वीप के सबसे खास और आकर्षक देशों में गिना जाता है। स्पेन दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में आईबेरियन पेनिन्सुला पर स्थित है। स्पेन दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां लोग सबसे ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। स्पेन अपने बीच बर्फीले पहाड़ों, रेगिस्तान और अलग-अलग लोकप्रिय त्योहारों के लिए दुनियाभर में फेमस है। अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो आप छुट्टियां बिताने का प्लान जरूर बनाएं। यहां की क्रूज भी आसपास के देशों में जाती है।
किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं ये 5 डेस्टिनेशन
1. बार्सिलोना : यह शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं है, ट्रेवलर्स के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बार्सिलोना में आपको ऐतिहासिक इमारतें और महल देखने को मिल जाएंगे, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। बार्सिलोना स्पेन का कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल केंद्र भी है। आपको बता दें, यहां स्वादिष्ट चॉकलेट का भी उत्पादन किया जाता है।
2. सेविले : सेविले स्पेन की सांस्कृतिक और वित्तीय राजधानी के रूप में फेमस है और ये स्पेन के अंडालुका क्षेत्र में स्थित है। अगर आप सेविले की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो गुआडलकुइविर नदी से यहां का नजारा देखें, आपने शायद ही ऐसा दृश्य पहले कभी देखा होगा। आपने स्पेन का प्रमुख त्योहार बुल फाइटिंग तो सुना होगा, वो सेविले में ही आयोजित किया जाता है।
3. ग्रेनाडा : ग्रेनाडा को स्पेन के बेहद ही शानदार और समृद्ध शहरों में गिना जाता है। इसकी खूबसूरती की वजह से हर पर्यटक इसकी ओर खिंचा चला जाता है। यहां आपको कई सांस्कृतिक इतिहास, स्मारक आदि देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां स्कीइंग व ट्रेकिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी भी करवाई जाती है।
4. इबीसा : इबीसा बेलिएरिक द्वीप समूह में शामिल है। इबीसा में आपको सबसे ज्यादा बीचेस देखने को मिल जाएंगे, जिसकी वजह से पर्यटकों की ये पसंदीदा जगहों में से एक है। साथ ही यहां कई क्लब और पार्टी हॉउस भी हैं, जहां आप मौज मस्ती कर सकते हैं।
5. कैनरी द्वीप : स्पेन के साथ-साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है कैनरी आइलैंड। यहां आसपास आपको शानदार ग्रामीण क्षेत्र दिख जाएंगे। यहां का दृश्य काफी आकर्षक है।
बजट : एक ओर का उड़ान का किराया विजा के साथ 1.15 लाख
होटल रेंट : (आम बजट वालों के लिए) 10 हजार से 25 हजार तक
घूमने का समय : कम से कम 7 दिन, प्रति व्यक्ति औसतन खर्च पौने 2 लाख से 8 लाख तक
खाना : सी फूड, इटैलियन कुजी​न, भारतीय व्यंजन

Visited 112 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर