बंगाल में Civic Volunteer ने दे दी Rape की धमकी | Sanmarg

बंगाल में Civic Volunteer ने दे दी Rape की धमकी

बनगांव : बनगांव के बागदा थाने के सिवि​क वॉलेंटियर कृष्ण दास पर भाजपा महिला कर्मी और समर्थक महिलाओं को बलात्कार करने की धमकी देने का आरोप लगा है। बनगांव जिला भाजपा संगठन अध्यक्ष देवदास मंडल ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही वह सिविक वालेंटियर बागदा थाना इलाके में रहने वाली भाजपा समर्थक महिआओं को धमका रहा है। उन्होंने कहा कि 21 म​हिलाओं ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवायी हैं बावजूद इसके अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं क्योंकि रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि कृष्ण एक सक्रिय तृणमूल कर्मी है और वह चुनाव में भी राजनीतिक कर्मी की भूमिका में ही था। वहीं मामले में बनगांव जिला तृणमूल अध्यक्ष विश्वजीत दास ने कहा कि यह शिकायतें राजनीतिक कारणों से की गयी हैं। भाजपा यहां भी संदेशखाली जैसी अशांति फैलाने का षड्यंत्र कर रही है। मिली शिकायतों पर जिला पुलिस की ओर से विभागीय जांच शुरू किये जाने की जानकारी दी गयी है।

 

Visited 103 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल देश की राजनीति का नया
कोलकाता: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख
कोलकाता: बंगाल में बढ़ रही हिंसा के बाद आज भाजपा पार्षद सजल घोष को पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति में लेबुटाला
बारासात : पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सुबह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना
कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर की बलात्कार कर हत्या के मामले में इंसाफ तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफा की
कोलकाता : भाजपा ने आज लालबाजार के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 'छात्र समाज' के गिरफ्तार आंदोलनकारियों की
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा द्वारा घोषित 12 घंटे की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है
कोलकाता : बाबूघाट पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह
कोलकाता : भाजपा ने बंगाल में आगामी बुधवार को यानी कल का 12 घंटे की व्यापक हड़ताल का आह्वान किया
- पुलिस की तैनाती और बैरिकेड्स के बावजूद प्रदर्शन जारी, स्थिति गंभीर कोलकाता : राज्य सचिवालय के बेहद करीब, लगभग
कोलकाता : राज्य सचिवालय के समीप पांच महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पहुंचीं। इन महिलाओं
कोलकाता : नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई ईंट से एक रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान का
ऊपर