Bengal News : बांकुड़ा में आरजी कर जैसी ही वारदात ! Kalpana | Sanmarg Bengal News : बांकुड़ा में आरजी कर जैसी ही वारदात !

Bengal News : बांकुड़ा में आरजी कर जैसी ही वारदात !

बांकुड़ा : आरजी कर कांड को लेकर देश व राज्य की जनता लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। बावजूद इसके महिलाओं पर अत्याचार की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में बांकुड़ा के विष्णुपुर थाना इलाके में 46 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का आरोप है। विष्णुपुर थाना अंतर्गत चांचर जंगल से उक्त महिला का अर्द्धनग्न शव रविवार को बरामद होते ही इलाके के सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला बताते हुए जल्द से जल्द वारदात में शामिल अपराधी व अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की। चांचर डांगापाड़ा निवासी व मृतका के पति ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब 12 बजे उसकी पत्नी जलावन के लिए लकड़ियां चुनने पास स्थित जंगल में गई थी।दोपहर करीब 2 बजे बेटी ने कहा कि मां जंगल से लकड़ी लाने गयी है लेकिन अब तक नहीं लौटी। इसके बाद वह जंगल की तरफ पत्नी को ढूंढने गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। शाम में ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीण मिलकर फिर जंगल में गये लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस के साथ-साथ वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।

पति ने कहा …

अंधेरा हो जाने के कारण वे लोग गांव लौट आये। रविवार को फिर पुलिस के साथ वे लोग जंगल में महिला की तलाश करने निकले। जंगल में पुलिस ने अर्द्धनग्न हालत में उसकी पत्नी का शव बरामद किया। उसने कहा कि किसी ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म के बाद उसका हत्या कर दी है। मृतका की बहन ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिये। दीदी के साथ जो हुआ, यदि अपराधी को सजा नहीं मिलती है तो ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। इस तरह के जघन्य वारदात की फिर पुनरावृति हो सकती है। वहीं इस घटना के बाद जंगल में जीविकोपार्जन के लिए लकड़ियां व पत्ते चुनने जाने वाली महिलाओं में आतंक का माहौल व्याप्त है। वहीं इस संबंध में बांकुड़ा के एसपी वैभव तिवारी ने कहा कि मृतका के पति ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की गहनतापूर्वक पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट अभी मिली नहीं है।वहीं प्रारंभिक जांच से मृतका के शरीर व प्राइवेट पार्ट में चोट का कोई निशान नहीं मिला है। सर्पदंश भी मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

 

Visited 107 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर