नयी दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर एक करोड़ से अधिक यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 6,000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य डिब्बे जोड़े जाएंगे और 12,500 डिब्बों की स्वीकृति भी दी गई है। वैष्णव ने बताया कि विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस साल अब तक 5,975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जो पिछले साल की 4,429 ट्रेनों की संख्या से अधिक है। उन्होंने कहा, “इससे पूजा के दौरान यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी।” दुर्गा पूजा उत्सव 9 अक्टूबर से शुरू होगा, दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और छठ पूजा 7-8 नवंबर को होगी।
Visited 30 times, 6 visit(s) today
Post Views: 156
संबंधित समाचार:
- Kolkata Durga Puja: दुर्गा पूजा होगी, लेकिन बाहरी…
- Durga Puja 2024 : पूजा आयोजकों ने कहा, ‘सोच बदलिये,…
- Durga Puja 2024 : पंडालों में भेजने के पहले मां…
- कोलकाता दुर्गा पूजा 2024: पूर्व रेलवे ने भीड़ को…
- Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो में पूजा की रश,…
- Durga Puja 2024 : मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पूजा मूड…
- Kolkata Durga Puja: इस बार बस से कर सकेंगे…
- Rain Alert : 16 दिन और चलेगा मानसून
- Kolkata Durga Puja 2024: जानिए बंगाल में क्यों है यह…
- Heavy Rain Alerts: IMD ने जारी किया कई राज्यों में…
- 'नमो भारत रैपिड रेल' के नाम से जानी जाएगी अब वंदे…
- West Bengal: बंगाल में रेल दुर्घटना, मालगाड़ी के 5…
- Kolkata Weather Update : कोलकाता के मौसम को लेकर आया…
- Durga Puja 2024 Theme: दुर्गा पूजा के जश्न में इस…
- Durga Puja 2024 : इस साल पूजा की खरीददारी के लिए…