IPL 2024: मुंबई इंडियंस को झटका | Sanmarg

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को झटका

नयी दिल्ली : टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और आईपीएल के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है। मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार मौजूदा सत्र में अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं और उनकी टीम को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने बताया कि सूर्यकुमार की सेहत बहुत जल्द ठीक होने की संभावना है और वे मुंबई इंडियन्स की ओर से जल्दी ही वापसी करेगा।

शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाने के बाद हालांकि उसे कुछ और मुकाबलों से बाहर रहना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार सूर्यकुमार यादव जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। बीसीसीआई के लिए मुख्य चिंता यह है कि वह टी20 विश्व कप में खेलने की राह पर हैं या नहीं और वह इस स्थिति में है।’ मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के लिए 33 साल के सूर्यकुमार की तुलना कई बार दक्षिण अफ्रीका के संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से होती है। सूर्यकुमार ने भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में चार शतक की मदद से 2141 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम सोमवार को मुंबई में अपने पहले घरेलू मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

 

Visited 90 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर