Ayodhya to Kolkata : अयोध्या-कोलकाता के बीच शुरू हुई विमान सेवा | Sanmarg

Ayodhya to Kolkata : अयोध्या-कोलकाता के बीच शुरू हुई विमान सेवा

सिंधिया और योगी ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ : केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ की उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाई।योगी ने डिजिटल के माध्यम से लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर उड़ान सेवा की शुरुआत की। योगी ने कहा कि अयोध्या देश और दुनिया में पर्यटन स्थल के रूप में सबसे प्रमुख शहर बनने जा रहा है। अयोध्या में स्थानीय श्रद्धालु काफी संख्या में आते हैं, लेकिन यहां आने के लिए पूरे देश में जिस तरह की आतुरता है उसे देखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ बनाना हमारा दायित्व है, जिसे हमने निभाया है। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने जो काम किया है वह सराहनीय है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से उड़ानों के बाद अब अयोध्या से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी ‘एयर इंडिया’ की यह सेवा शुरू होने जा रही है।’छह वर्ष पहले कल्पना : उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में अयोध्या आगमन के लिए उत्सुकता और आतुरता है। उनके अयोध्या आगमन के लिए क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इसके लिए छह वर्ष पहले कल्पना कर ली गई थी।’ प्रदेश सरकार 821 एकड़ भूमि नागर विमानन मंत्रालय को दे चुकी है। आठ विमान यहां उतर सकते हैं।एक और दिवाली मनाएंगे : सिंधिया ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तीन दिसंबर को दिवाली मनाई थी। अब, हम एक और दिवाली मनाएंगे, 22 जनवरी को।’

 

Visited 110 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर