कश्मीर में ठंड से जम गई झील और नदी, -6 डिग्री तक पहुंचा तापमान | Sanmarg

कश्मीर में ठंड से जम गई झील और नदी, -6 डिग्री तक पहुंचा तापमान

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। यहां नदी, नाले और झीलें जम गई है। जलाशयों में पानी जम गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार(02 जनवरी) को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे डल झील की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है।

‘-6’ डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
हाउसबोट में रहने वाले स्थानीय निवासियों को अपनी नावों को किनारे पर लाने के लिए बर्फ की परत तोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शीत लहर के कारण कश्मीर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप के अंदर पानी जम गया है। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस था।

मैदानी इलाकों में नहीं हुई बर्फबारी
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री, काजीगुंड में 4.4 डिग्री, कोकेरनाग शहर में 2.7 डिग्री और कुपवाड़ा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर में लंबे वक्त से मौसम स्थिर बना हुआ है और अगले छह दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। दिसंबर में बारिश 79 फीसदी की कमी हुई। कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाके में बर्फबारी नहीं हुई और मौसम शुष्क रहा।

 

 

Visited 108 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर