IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, टूटे अब तक के सभी रिकॉर्ड | Sanmarg

IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, टूटे अब तक के सभी रिकॉर्ड

दुबई: IPL 2024 के लिए आज यानी मंगलवार(19 दिसंबर) को ऑक्शन का आयोजन हो रहा है। एक के बाद एक कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोलियां लग रही हैं। मगर, ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी का नाम आते ही भूचाल मच गया। ऑक्शन से पहले ये उम्मीद थी कि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर बड़ी बोली लगेगी और ठीक ऐसा ही हुआ। स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर पैट कमिंस का नाम आया है। आज ऑक्शन हॉल में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्ट IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस के बाद जब उनकी बोली लगनी शुरू हुई तो उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा लिया है। इसी के साथ स्टार्क कमिंस के बाद सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL के दूसरे महंगे खिलाड़ी बने कमिंस

बता दें कि कमिंस के लिए बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा गया था। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जबरदस्त बिडिंग देखने को मिली। आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख की ऐतिहासिक बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया। इसी के साथ  पैट आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

42 IPL मैचों में कमिंस ने लिए 45 विकेट

पैट कमिंस ने आईपीएल में आज तक 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 30.16 के औसत और 8.54 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट अपने नाम किए हैं। कमिंस ना केवल एक शानदार गेंदबाज हैं बल्कि वह बल्ले से भी योगदान देना जानते हैं। आपको बता दें, पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि वह वर्ल्ड कप के लिए खुद को फिट और फ्रेश रखना चाहते थे।

साल 2023 कमिंस के लिए रहा लकी

साल 2023 पैट कमिंस के लिए कमाल का रहा है। पहले उन्होंने भारत को फाइनल में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद एक बार फिर भारत को फाइनल में हराकर कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताई। अब आईपीएल 2024 ऑक्शन में भी उन्होंने इतिहास रचा और वह 20.50 करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

 

 

Visited 107 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर