अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन, भारत-पाक युद्ध में थी ये भूमिका | Sanmarg

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन, भारत-पाक युद्ध में थी ये भूमिका

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कनेक्टिकट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले उन्होंने व्हाइट हाउस की कई बैठकों में भाग लिया था साथ ही अपनी लीडरशिप स्टाइल पर एक किताब का भी प्रकाशन किया। हाल ही में हेनरी ने सीनेट कमिटी में उत्तर कोरिया की परमाणु हमले की धमकी पर भी अपनी राय दी थी।

इसी साल मनाया था 100वां जन्मदिन

इसी साल 27 मई को उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ-साथ विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। वहीं, उनका नाम आधुनिक अमेरिकी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण लोगों की लिस्ट में शामिल है। किसिंजर ने वियतनाम युद्ध को समाप्त करने और अमेरिकी सेना की वापसी में अहम भूमिका निभाई।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में किया अध्यापन कार्य

हेनरी किसिंजर ने पीएचडी की डिग्री हासिल की। उसके बाद वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन विषय पढ़ाने लगे। साल 1969 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। जो उनके लिए काफी महत्वपूर्ण पद था।

भारत-पाक युद्ध के दौरान विवादास्पद भूमिका

हेनरी किसिंजर का नाम उस वक्त काफी चर्चा में रहा जब 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ। इस युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को काफी विवादास्पद माना गया। इस युद्ध के असर से ही बांग्लादेश दुनिया के नक्शे पर उभर कर आया।

Visited 46 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर