मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर FIR दर्ज, शादी के 24 घंटे के भीतर ही पत्नी से मारपीट का आरोप | Sanmarg

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर FIR दर्ज, शादी के 24 घंटे के भीतर ही पत्नी से मारपीट का आरोप

नई दिल्ली: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा विवादों में फंस गए हैं। महज शादी के 1-2 दिन के बाद ही उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट का आरोप लगा दिया। विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनके साले ने अपनी बहन यानिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। नोएडा में दर्ज कराई गई FIR में बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा और यानिका की शादी हुई थी। शादी के 8 दिन बाद यानी 14 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

विवके के साले ने लगाया गंभीर आरोप

आरोप के मुताबिक बिंद्रा ने अपनी पत्नी यानिका के साथ मारपीट की। विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि, उनकी बहन की शादी 6 दिसंबर 2023 को ललित मानगर होटल में विवेक बिंद्रा के साथ हुई थी। वह नोएडा सेक्टर 94 की सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी में रहते हैं। इसके साथ ही बिंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी पत्नी यानिका के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं।

एफआईआर में क्या कहा गया?

विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने FIR में बताया है कि 7 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे। जिसपर यानिका ने बीच-बचाव किया। उसके बाद विवेक ने उनकी बहन को कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही यानिका के साथ मारपीट भी की। जिससे यानिका के पूरे शरीर पर जख्म हो गए। आरोप के मुताबिक उसके बाद से यानिका कानों से ठीक से सुन भी नहीं पा रही है और उसे दिल्ली के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि विवेक बिंद्रा के खिलाफ 14 दिसंबर  2023 को मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद सुर्खियों में आया। दोंनों के बीच हुआ विवाद सोशल मीडिया सुर्खियों में आ गया। पुलिस ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ IPC की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Visited 121 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर