अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के मिले शव, शोध से मिली अहम जानकारी

अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के मिले शव, शोध से मिली अहम जानकारी
Published on

ब्राजील : बदलते मौसम के कारण ब्राजील के अमेजन नदी का पानी बेहद गर्म हो गया। इस वजह से हजारों डॉल्फिन की मौत हो गई। बता दें क‌ि एक सप्ताह पहले अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के शव तैरते हुए पाए गए। वैज्ञानिकाें के शोध से पता चला है क‌ि इन मछलियों की मौत की वजह गंभीर सूखा और गर्मी पड़ना है। गंभीर सूखे के दौरान नदी का स्तर कम होने से पानी काफी हद तक ऐसे तापमान तक गर्म हो जाता है जो डॉल्फिन के लिए असहनीय होता है।

खतरे में पड़ सकती है अन्य मछलियों की जान

विज्ञान मंत्रालय के साथ काम करने वाले ममिरौआ इंस्टीट्यूट ने बताया कि सभी मृत डॉल्फिन पिछले सात दिनों में लेक टेफे में मिले। ममिरौआ इंस्टीट्यूट ने आगे बताया कि इन मछलियों की मौत के पीछे की सटीक जानकारी बताना अभी जल्दबाजी होगी। बची हुई डॉल्फिन को बचाने के लिए उन्हें लैगून और तालाबों में ट्रांसफर करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यह काम इतना आसान नहीं है क्योंकि वैज्ञानिकों ने बताया क‌ि इस काम से बची हुई डॉल्फिन मछलियों की जान खतरे में पड़ सकती है।

कैसी होती हैं डॉलफिन?

असल में डॉलफिन स्तनधारी जीवों की श्रेणी में आती है। इसकी 40 प्रजातियां और 17 वंश है। डॉलफिन का आकार लगभग 4 फिट से लेकर 30 फिट तक होता है। इसका वजन 400 ग्राम से लेकर 10 टन तक हो सकता है। 10 टन वाली मछलियों में आमतौर पर ऑर्का या किलर व्हेल की प्रजातियां आती है। यह मछलियां संसार के सभी समुंद्री महाद्वीपों में पायी जाती है। ये मांसाहारी होती है। डॉलफिन मछलियों की उत्पत्ति 10 करोड़ साल पहले मियोसीन काल के दौरान हुई थी। इस मछली को पृथ्वी के कुछ सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक माना जाता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in