Sanmarg Glam Queen 2025 Banner
Read in English

सन्मार्ग ग्लैम क्वीन एंड ग्लैम प्रिंसेस 2025

संस्कृति, आत्मविश्वास से परिपूर्ण एक समुदायिक उत्सव

हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं सन्मार्ग ग्लैम क्वीन एंड ग्लैम प्रिंसेस 2025 — का पहला संस्करण। यह कोलकाता की गुजराती और राजस्थानी समुदाय की महिलाओं के लिए एक अनूठी, सांस्कृतिक जुड़ाव वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है। चाहे आप 18 साल की हों या 60 की — यह आपके लिए अपनी सुंदरता, प्रतिभा और अपनी जड़ों पर गर्व के साथ चमकने का समय है

कौन भाग ले सकता है ?

यह प्रतियोगिता कोलकाता में निवास कर रही उन महिलाओं के लिए है जिनका जन्म या वैवाहिक रिश्ता गुजरात या राजस्थान से है।


आप निम्न 4 श्रेणियों में आयु के अनुसार भाग ले सकती हैं:

श्रेणीआयु सीमा
ग्लैम प्रिंसेस – गुजरात18–28 वर्ष
ग्लैम क्वीन – गुजरात29–60 वर्ष
ग्लैम प्रिंसेस – राजस्थान18–28 वर्ष
ग्लैम क्वीन – राजस्थान29–60 वर्ष
Event Image

रजिस्टर कैसे करें?

रजिस्टर करने की अंतिम तिथि: 29 नवंबर 2025

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एकदम आसान है- इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भर दें ।

Banner 2

इवेंट की रूपरेखा

पहला दिन: ऑडिशन राउंड

स्थान: भवानीपुर कॉलेज

दूसरा दिन: स्क्रीनिंग + ग्रूमिंग

तीसरा दिन : रिहर्सल्स

चौथा दिन: ग्रैंड फिनाले

पुरस्कार एवं मान्यता

प्रत्येक श्रेणी की विजेताओं को मिलेंगे:

रनर-अप का भी विशेषरूप से उल्लेख होगा तथा स्पॉन्सर गिफ्ट्स, प्रमाणपत्र एवं मंच पर उन्हें भी दिखाया जाएगा.

एक अनूठा मंच

सन्मार्ग हमेशा से सांस्कृतिक गौरव, भाषा और महिला सशक्तीकरण का अग्रदूत रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम गुजराती और राजस्थानी महिलाओं को अपनी पहचान, आत्मविश्वास और आकांक्षाओं को परंपरा से जोड़ते हुए प्रस्तुत करने का अवसर दे रहे हैं। यह केवल एक सौंदर्य प्रतियो​गिता नहीं, बल्कि प्रतिनिधित्व, गर्व और प्रेरणा का आंदोलन है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

बिल्कुल! यह मंच पहली बार भाग लेने वालों के लिए भी खुला है। अगर आपके पास आत्मविश्वास है और आपको अपनी संस्कृति पर गर्व है, तो यह आपके लिए है।

ज़रूरी नहीं। अगर आप या आपके जीवनसाथी का परिवार गुजरात या राजस्थान से ताल्लुक रखता है, तो आप पात्र हैं।

बिल्कुल नहीं! गृहिणी, प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स — सभी का स्वागत है।

Terms & Conditions

अभी भी प्रश्न पूछने हैं ?

ईमेल: events@sanmarg.in

व्हाट्सऐप/कॉल: +91-98302 65500

सुंदर. सक्षम. सफल

अपनी जड़ों पर गर्व करें।
सुर्खियों में आएं।