हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर | Sanmarg

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर

Fallback Image

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार(19 दिसंबर) को हरे निशान पर बंद हुआ है। दोनों ही प्रमुख सूचकांकों ने आज कारोबार के दौरान रिकॉर्ड हाई बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.17 फीसदी या 122.10 अंक बढ़कर 71,437.19 पर बंद हुआ। इसने आज कारोबार के दौरान 71,623.71 अंक का ताजा ऑल टाइम हाई बनाया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.16 फीसदी या 34.45 अंक की बढ़त लेकर 21,453.10 पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान 21,505.05 अंक के साथ ताजा ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, रिलायंस, एसबीआई, एचयूएल, आईटीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति और बजाज फिनसर्व में दर्ज हुई।

बीएसई स्मॉल कैप ने भी बनाया रिकॉर्ड हाई

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी आज आज कारोबार के दौरान 42,544.95 अंक के साथ ताजा रिकॉर्ड हाई बनाया है। यह आज 0.10 फीसदी की बढ़त लेकर 42,327.60 पर बंद हुई। हालांकि, मिडकैप इंडेक्स में गिरावट दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स आज 0.31 फीसदी गिरकर 36,186.10 पर बंद हुई।

 

Visited 39 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर