आज मतदान के अंतिम दिन मेट्रो यात्रियों को मिलेगी नियमित सेवाएं…. | Sanmarg

आज मतदान के अंतिम दिन मेट्रो यात्रियों को मिलेगी नियमित सेवाएं….

कोलकाता : आज कोलकाता में मतदान है। ऐसे में हर कोई अपना वोट दे पाये। इसके लिए कोलकाता मेट्रो की ओर से विभि​न्न सेक्शन में सेवाएं सामान्य होगी। इस बारे में मेट्रो के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि कोलकाता मेट्रो रेलवे ब्लू लाइन पर 234 सेवाएं (117 अप और 117 डाउन) ही उपलब्ध होगी। प्रथम सेवा में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। प्रथम सेवा 6:50 बजे से दमदम से कवि सुभाष तक। 6:50 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक। प्रातः 6:55 बजे दमदम से दक्षिणेश्वर तक। प्रातः 7 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक। वहीं अंतिम सेवा में भी कोई बदलाव नहीं है। रात 9 :28 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक। रात 9:30 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक। रात 9:40 बजे दमदम से कवि सुभाष तक। रात 9:40 बजे कवि सुभाष से दमदम तक। वहीं ग्रीन लाइन में सियालदह व साल्टलेक सेक्टर 5 के बीच सुबह 7 और रात 9.30 बजे तक मेट्रो उपलब्ध है। इस बीच सामान्य तौर पर 65 अप व 65 डाउन सेवाएं होंगी। वहीं हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड के बीच भी सुबह 7 बजे से ही सेवाएं सामान्य रहेंगी। ताकि हावड़ा में रहनेवाले वोटर्स भी आसानी से कोलकाता पहुंच सके। वहीं ऑरेंज लाइन और पर्पल लाइन में शनिवार को सेवाएं उपलब्ध नहीं होती है।

Visited 66 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर