Gangasagar Mela 2024 : यहां जानें मकर संक्रांति के पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त, साथ ही … | Sanmarg

Gangasagar Mela 2024 : यहां जानें मकर संक्रांति के पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त, साथ ही …

Fallback Image

गंगासागर मेला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी
गंगासागर : ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध गंगासागर मेला में जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगासागर मेले में तीर्थ यात्रियों की भीड़ पिछले साल की तुलना में काफी अधिक दिख रही है। इस बीच शुक्रवार को बहुत सारे तीर्थ यात्रियों ने अतिरिक्त भीड़ से बचने के लिये मकर संक्रांति के पूर्व ही पुण्य की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। वेसल और बस में इमेरजेन्सी बटन लगाई गई है। तीर्थयत्रियों की सुविधा के लिए मेला परिसर में विभिन्न जगहों क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। मोबाइल से स्कैन करने पर सारी जानकारी मिल जा रही है।इस बार मेला प्रांगण में तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु सुंदरवन पुलिस ने 10000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। पुलिस व्यवस्था को 12 सेक्टर में बांटा गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बफर जोनों की संख्या बढ़ाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 519 ड्रॉप गेट, 29 पुलिस बूथ, 37 वाच टावर, वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सादे लिवास में पुलिस की टीम समुद्र तट पर गश्त लगा रही है।पुलिस की विनर टीम लॉट 8, कचुबेरिया सागर तट पर तैनात है। सुंदरवन पुलिस सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन के जरिए भी मेला परिसर में नजरदारी चला रही है। पुलिस किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उससे पूछताछ कर रही है। भारत सेवा श्रम के वाॅलंटियर्स तीर्थयात्रियों की सेवा जुटे हैं। इस बार दो नंबर बीच पर खतरा का बोर्ड लगा दिया गया है। दो नंबर घाट पर पुण्य स्नान पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बफर जोन की संख्या बढ़ायी गयी है।

 

कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञान दास जी के उत्तराधिकारी संजय दास ने बताया कि मकर संक्रांति में पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी की सुबह 9:13 बजे लग रहा है। मकर राशि पर सूर्य भगवान आ रहे हैं। इस योग में स्नान करना पुण्य माना गया है। 14 जनवरी रविवार की रात 12 बजे के बाद से 15 जनवरी सोमवार की रात तक पुण्य स्नान किया जा सकता है।

 

Visited 550 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर