Bengal News : दिव्यांग साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार | Sanmarg

Bengal News : दिव्यांग साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार

Fallback Image

हुगली : नशे की हालत में दिव्यांग साली से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस अभियुक्त जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। अभ‌ियुक्त का नाम संजय चौधरी है। वह मजदूरी का काम करता है। वह बिहार का रहनेवाला है, जो करीब 4 सालों से चक बांसबेड़िया में रह रहा है। यह घटना मोगरा थानांतर्गत चक बांसबे‌ड़िया इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त संजय ने रात के समय कथित तौर पर दिव्यांग साली के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर पीड़िता के बड़े भाई ने मोगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रविवार की रात को ही अभियुक्त को धर दबोचा। पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चुंचुड़ा-इमामबाड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया। वहीं अभियुक्त की मेडिकल जांच के बाद चुंचुड़ा कोर्ट भेज दिया गया।

 

Visited 52 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर