मिजोरम में कुरुंग नदी पर गिरा रेलवे पुल, 17 मजदूरों की हुई मौत, कई दबे | Sanmarg

मिजोरम में कुरुंग नदी पर गिरा रेलवे पुल, 17 मजदूरों की हुई मौत, कई दबे

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से बुरी ख़बर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के वक्त पुल पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। सुबह 10 बजे करीब यह घटना घटी।

मिजोरम: बुधवार (23 अगस्त) सुबह 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 30-40 लोगों की फंसे होने की आशंका है। हादसे के वक्त सभी मजदूर पुल पर काम रहे थे। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल मजदूरों को मलबे से निकाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार साइरांग के पास कुरुंग नदी के ऊपर रेलवे ब्रिज का निर्माण हो रहा था। हादसे के बाद बैराबी और साइरांग की कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है। बता दें कि रेलवे का पिलर जो पुल से नीचे गिरा है उसकी ऊंचाई करीब 104 मीटर बताई जा रही है।

Visited 161 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर