हर दिन सोशल मीडिया पर 14 घंटे बिताने के बाद महिला का हुआ बुरा हाल

कोलकाताः आज के वक्त में लोगों को फोन की ऐसी लत लग चुकी है कि वो उससे दूर ही नहीं रह पाते। सारे दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हॉट्सएप, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया एप्स पर चिपके रहने के बाद वो असल दुनिया से कट जाते हैं और आभासी दुनिया में पूरी तरह खो जाते हैं। मनोरंजन और वक्त काटने के लिए सोशल मीडिया अच्छी चीज है पर इसकी लत लोगों के लिए काफी बुरी हो जाती है, खासकर लोगों के स्वास्थ पर उसका बुरा असर पड़ता है। इंग्लैंड की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ जो हर दिन 14 घंटों तक सोशल मीडिया पर लगी रहती थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के वोर्सेस्टर में 29 साल की एक महिला के साथ ज्यादा सोशल मीडिया चलाने की वजह से कुछ ऐसा हुआ कि उसका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया। फेनेला फॉक्स, सब्सक्रिप्शन साइट ओन्लीफैंस पर एडल्ट कंटेंट क्रिएटर हैं। वो इतनी अमीर बन चुकी हैं कि उन्होंने इस साइट से 9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वो दुनियाभर की टॉप 1 पर्सेंट कंटेंट क्रिएटर की लिस्ट में शामिल हैं, पर इस सफलता के पीछे उनकी सेहत दांव पर लगी रहती है।

14 घंटे तक सोशल मीडिया पर रहती थी महिला
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की शुरुआत से ही उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बढ़ा दिया था। वो एक दिन में 14 घंटों तक फोन पर ही लगी रहती थीं। इस वजह से उन्हें वर्टिगो की समस्या होने लगी। इसमें लोगों को चक्कर आते हैं, सिर दर्द होता है, बुखार आ जाता है और आंखें भी कमजोर हो जाती हैं। उनको इतना स्ट्रेस हो जा रहा था कि उन्हें दिल की भी समस्या होने लगी थी। इन सब कारणों से वो कई महीनों तक ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं और उन्हें बेड रेस्ट के लिए कह दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें एक वक्त पर ऐसा लगा कि उनकी मौत हो जाएगी।

कमाई हो गई कम

डॉक्टर ने उन्हें कह दिया था कि उन्हें अपना काम छोड़कर रेस्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फोटोज-वीडियोज पोस्ट करना, लोगों के सवालों के जवाब देना भी काफी मुश्किल होता है और बहुत समय लेता है। वर्टिगो के कारण उनको इतना दर्द होता था कि वो व्हीलचेयर तक पर चलने को मजबूर हो गई थीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के वक्त उनकी कमाई ज्यादा थी पर अब कुछ कम हो गई है क्योंकि वो अब फोन पर ज्यादा देर वक्त नहीं दे पातीं। इसके अलावा वीडियोज-फोटोज एडिट करने के लिए उन्होंने एक एडिटर रख लिया है। अब वो अगर 10 घंटे से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर देती हैं तो उनके बॉडी में दर्द शुरू हो जाता है।

 

Visited 100 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Likes-Comments के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाह में लोग आए रोज ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चाओं का आगे पढ़ें »

ऊपर