नई दिल्ली : शादी के मौके पर पिता और बेटी के धमाकेदार डांस करने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं, करीब ढाई लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो में दुल्हन अपने पिता के साथ थिरकती हुई नजर आ रही है। इस ट्रेंडिंग वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं और अपने रिएक्शन दिए हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन ब्रिटनी रेवेल और उनके पिता ‘Teach Me How to Dougie’ गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। 30 साल की ब्रिटनी सैन डिएगो की रहने वाली हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके पिता की उम्र 63 साल है। वीडियो में उनके डांस मूव को देखकर मेहमान भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि पिता को डांस सिखाने में काफी मजा आया।
View this post on Instagram
वीडियो को देख ज्यादातर लोगों ने ब्रिटनी के पिता तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- आपके परिवार में काफी प्यार है। अन्य यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देख मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह पिता और बेटी का बेस्ट डांस है।