जब भारतीय लड़की को हुआ कोरियाई लड़के से प्यार, फिर…

नई दिल्ली : दो प्रेमियों को शादी तक पहुंचने में अक्सर कई तरह की बाधाओं को पार करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक भारतीय लड़की और दक्षिण कोरियाई लड़के की लव स्टोर में भी हुआ। लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ था लेकिन आखिर में जीत प्यार की हुई। लड़की ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए यह बताया है कि कैसे वह अपने परिवार को शादी के लिए मानने में सफल हो गई। यह प्रेम कहानी है यूट्यूबर नेहा और जोंग्सु की। दोनों का एक यूट्यूब चैनल mylovefromkorea है। नेहा ने अपने शादी के किस्से बताते हुए कहा कि उसका परिवार परंपरा, प्रतिष्ठा अनुशासन को बहुत महत्व देता था और इस रिश्ते के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।
नेहा के पिता का ऐसा था रिएक्शन?
नेहा ने अपने परिजनों का इंटरव्यू किया है जिसमें वे बताते हैं कि उनका इस शादी को लेकर कैसा रिएक्शन था और फिर वह इस रिश्ते के लिए कैसे तैयार हो गए। नेहा के पिता बताते हैं उन्‍हें जब इस रिश्‍ते के बारे में पता लगा तो थोड़ा धक्‍का लगा, क्‍योंकि यह धर्म, जाति से हटकर विदेशी लड़के की बात थी। नेहा के पिता ने बेटी से अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करने के लिए कहा।
नेहा के भाई – बहन का ऐसा था रिएक्शन
नेहा की बड़ी बहन का कहना था कि उसे जब इस रिश्ते के बारे में पता चला थो उसे लगा कि कुछ दिनों का प्यार है और नेहा सबकुछ भूल जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और आगे चलकर दोनों बहनों ने बात तक करनी बंद कर दी। हालांकि बाद में जोंगसु से मिलने के बाद नेहा की बड़ी बहन के विचार भी बदलने लगे।
नेहा के भाई का कहना है कि जब उसे इस रिश्ते का पता चला तो उसने सबसे पहले यही पूछा कि उत्तर कोरिया का है या दक्षिण कोरिया क्योंकि अगर लड़का नॉर्थ कोरिया का होता बात आगे बढ़ती ही नहीं। नेहा के भाई को जोंगसु से मिलकर अच्छा लगा।


वीडियो अंत में परिजन बताते हैं कि कैसे परिजन यह कहते हुए नजर आते हैं कि बच्चों के आगे तो मां-बाप हार ही जाते हैं। वे अंत में यह भी कहते हैं कि अगर दिया लेकर भी ढूंढते तो नेहा के लिए ऐसा पति नहीं मिल पाता।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

अब दूरदर्शन का लोगो भी हुआ भगवा, लोग बोले….

नई दिल्‍ली : भारत सरकार की प्रसार भारती सेवाओं में दूरदर्शन डीडी न्यूज चैनल ने अपना लोगो लाल से भगवा कर लिया है।इसको लेकर पूरे देश आगे पढ़ें »

तनातनी के बीच बंगाल के शिक्षा विभाग ने राज्यपाल से की यह मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से उन संस्थानों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियां करने का अनुरोध किया आगे पढ़ें »

ऊपर