
नई दिल्ली : आज हम आपको एक ऐसे डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे है। जिनके 94 बच्चे है। रिपोर्ट्स यह भी बताती है कि अभी यह गिनती जारी है। दअरसल, वह अपने क्लीनिक में आने वाली महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल देता था। Netflix में इस हैवान डॉक्टर का एक डॉक्यूमेंट्री बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अमेरिका है। यहां डॉ. डोनाल्ड क्लाइन सच्ची कहानी से लोगों को अवगत कराया है। 1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था। यह क्राइम को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था, स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था, एक दिन उन्होंने घर पर अपना DNA टेस्ट किया, जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा, जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था।