इस्लामाबादः पाकिस्तान में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला इस्लामाबाद से सामने आया है। बुर्का पहने एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना इस्लामाबाद के 1-10 सेक्टर में हुई। इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्का पहने एक महिला रात में सड़क पर अकेली जा रही है कि तभी एक शख्स पीछे से आकर महिला को दबोच लेता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक युवक ने ट्वीट किया कि यह तस्वीर सभी मर्दों के लिए एक चुनौती है। हमारी मांओं, बहनों और बेटियों के लिए हमें इस शख्स को ढूंढना होगा और एक मिसाल पेश करनी होगी वरना यही घटना कल आपके घर के सामने होगी। इस मामले के तूल पकड़ने पर इस्लामाबाद पुलिस ने फौरन हरकत में आई। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा, इस मामले पर पुलिस की टीम काम कर रही है। संबंधित एसएचओ संपर्क में हैं, कार्रवाई की जा ही है।